ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार

Home / bihar / गांधी मैदान थाना में 4 अधिकारियों पर FIR, कोरोना काल में मौज उड़ा...

गांधी मैदान थाना में 4 अधिकारियों पर FIR, कोरोना काल में मौज उड़ा रहे थे

09-May-2021 02:56 PM

PATNA : बिहार में कोरोना से त्राहिमाम मचा है लेकिन राजधानी पटना में अधिकारी अपनी बुरी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ड्यूटी से गायब होकर मौज उड़ा रहे 4 अधिकारियों के ऊपर एक्शन लिया गया है. स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने इनके खिलाफ गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह के कान में भी ये बात डाली गई है.


राजधानी पटना के गांधी मैदान थाने में पटना सदर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरीशचंद्र चौधरी, पटना सिटी भवन प्रमंडल गुलजारबाग के जूनियर इंजीनियर गौतम प्रसाद गौंड, पथ प्रमंडल गुलजारबाग के अन्तर्गत सरमेरा पथ अवर प्रमंडल के जूनियर इंजीनियर अखिलेश कुमार और जिला उद्यान विभाग के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा के खिलाफ स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बताया जा रहा है कि इनके ऊपर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1997 और आइपीसी की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.


news image


इन अधिकारियों के खिलाफ लिए गए एक्शन के बाद अन्य अफसरों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि इन चारों अधिकारियों की ड्यूटी पटना जंक्शन पर जिला नियंत्रण कक्ष में मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई थी. जितनी भी संख्या में बाहर से लोग बिहार आ रहे हैं, उनके कोरोना जांच के लिए विधि व्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी इनको दी गई थी. लेकिन ये लापरवाह अफसर ड्यूटी से गायब होकर मौज उड़ा रहे थे. इन्हें नौकरी और जिम्मेदारी की बिलकुल परवाह नहीं थी.


news image


पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह को भी इन अफसरों के ऊपर की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई. पहले तो आरोपित अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई. स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाये जाने के बाद उन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई. आगे की कार्रवाई की जा रही है.