ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / पटना कमिश्नर संजय अग्रवाल को हुआ कोरोना, पत्नी और बच्चे भी हैं संक्रमित

पटना कमिश्नर संजय अग्रवाल को हुआ कोरोना, पत्नी और बच्चे भी हैं संक्रमित

29-Apr-2021 05:09 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी तेजी से फ़ैल रही है. राजधानी पटना में हालात ठीक नहीं हैं. इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. पटना के कमिश्नर और परिवहन विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इनकी पत्नी और बच्चे भी संक्रमित हो गए हैं. 


राजधानी पटना में कोरोना का कहर जारी है. गुरूवार को टना के कमिश्नर और परिवहन विभाग के मुख्य सचिव संजय अग्रवाल भी कोरोना की चपेट में आ गए. आईएएस संजय कुमार अग्रवाल की पत्नी और उनके बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. फिलहाल सबको होम आइसोलेशन में रखा गया है. जो भी लोग इनके संपर्क में आये हैं, उन्हें भी कोरोना टेस्ट कराने को कहा गया है.


बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना का हाल दिन पर दिन बेहाल होते जा रहा है. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में एक दिन में 12 मरीजों की मौत हुई है. जिसमें सबसे ज्यादा पटना के रहने वाले लोगों की जान गई है. 


नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) के नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सिंह की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एनएमसीएच में इलाज के दौरान कुल 12 लोगों की मौत हो गई. जिसमें सबसे ज्यादा पटना के रहने वाले 11 लोगों की जान गई. इसके अलावा सीवान के रहने वाले एक मरीज की जान गई.


नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने आगे बताया कि गुरुवार को कुल 32 नए मरीजों को भर्ती किया गया है. जिसके कारण अस्पताल में इलाजरत मरीजों की संख्या 366 हो गई है, जिसमें आईसीयू में भर्ती मरीज भी शामिल हैं. आज एनएमसीएच से 29 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 134 बेड खाली है.