पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
03-Nov-2020 06:36 AM
PATNA : आज शाम 5 बजे के बाद पटना में वोटिंग खत्म होते ही बोरिंग रोड में ट्रैफिक व्यवस्था बदल जाएगी। पटना के बोरिंग रोड चौराहे से लेकर ए एन कॉलेज होते हुए पानी की टंकी वाली सड़क का इस्तेमाल लोग नहीं कर सकेंगे। शाम 5 बजे के बाद इस रूट पर ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा और गाड़ियों को वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करना होगा।
पटना जिले के लिए स्ट्रांग रूम एएन कॉलेज में बनाया गया है लिहाजा यहीं पर वोटिंग के बाद ईवीएम कलेक्ट किया जाना है। ईवीएम जमा करने के बाद जिले के 9 विधानसभा सीटों का ईवीएम एएन कॉलेज स्थिति में वज्र गृह में रखा जाएगा। सभी सीटों से आने वाली ईवीएम और पोलिंग पार्टी की मूवमेंट के कारण आम लोगों के लिए बोरिंग रोड की सड़क बंद रहेगी। विधानसभा क्षेत्रों से आने वाली गाड़ियों की संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
बोरिंग रोड पर यातायात तब तक बंद रहेगा जब तक सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम एएन कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में जमा नहीं कर ली जाती है। इस दौरान प्रशासन ने लोगों को वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करने को कहा है। बोरिंग रोड की ओर से जाने वाली गाड़ियों को बोरिंग रोड चौराहे से बोरिंग कैनाल रोड होते हुए राजापुल के रास्ते डाइवर्ट किया जाएगा जबकि कुर्जी मोड़ और पाटलिपुत्र की तरफ से आने वाली गाड़ियों को भी दीघा आर ब्लॉक रोड होते हुए मूव कराया जाएगा। कुर्जी मोड़ से बोरिंग रोड आने वाली गाड़ियों को पाटलिपुत्र गोलंबर तक आने की इजाजत होगी।