“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
02-Sep-2025 01:58 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में पर्यटन विभाग द्वारा जेपी गंगा पथ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों को अब डबल डेकर बस से पर्यटन घाट से कंगन घाट तक करीब 15 किलोमीटर का सफर पर्यटकों को गंगा के किनारे डबल डेकर बस से परिभ्रमण कराया जायेगा। पर्यटकों को सुविधा देने को लेकर डबल डेकर बस सेवा का उद्घाटन दो सितंबर को पर्यटन विभाग के मंत्री राजु कुमार सिंह के द्वारा किया गया।
मंत्री ने बताया गया कि इस डबल डेकर बस सेवा के उद्घाटन से पर्यटकों को पर्यटन हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराते हुए गंगा दर्शन की अदभुत अनुभूति होगी। साथ ही विभाग के प्रबंध निदेशक नन्द किशोर के द्वारा भी बताया गया कि डबल डेकर बस सेवा से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा एवं प्रोत्साहन मिलेगा।
बस सेवा आरंभ होने के साथ पर्यटकों को बस से जेपी गंगा पथ गोलम्बर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर एवं कंगन घाट इत्यादि पर्यटन स्थलों का परिदर्शन कराया जायेगा। इस आरामदायक 40 सीट वाली बस सेवा में 20 सीट उपरी खुले तल्ल में एवं 20 सीट वातानुकूलित निचले तल्ल में पर्यटकों हेतु निर्माण की गई है।
बस में एक गाईड की भी व्यवस्था रहेगी। यात्री बस में चलते फिरते शहर एवं गंगा नदी के नजारों का आनंद उठा सकेगें। इस बस का किराया प्रति व्यक्ति 100/- रूपये प्रति ट्रिप (दीघा रोटरी से कंगन घाट एवं कंगन घाट से दीघा रोटरी) एवं 50/- रूपये प्रति ट्रिप (कंगन घाट से दीघा रोटरी या दीघा रोटरी से कंगन घाट) निर्धारित की गई है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता सुनील कुमार सुमन एवं प्रबंधक परिवहन रत्नेश कुमार सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।