हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
11-Aug-2025 12:32 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय के बाहर सोमवार को सैकड़ों वार्ड सदस्य और परिचारी संघ के सैकड़ों सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय का घेराव कर लिया।
परिचारक संघ की मांग है कि सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया। उनका कहना है कि वे पिछले कई महीनों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके विरोध में अब वे सीधे मुख्यमंत्री की पार्टी JDU के प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने JDU कार्यालय के गेट पर चढ़कर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ अपनी नाराज़गी जताई। मौके पर पुलिस बल पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी रास्ता जाम कर लगातार नारेबाजी करते रहे।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन जारी रखेंगे। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने बिहार बीजेपी के कार्यालय को घेरा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।