BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
17-Jan-2026 01:57 PM
By FIRST BIHAR
Patna IPS Mess: पटना में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के लिए एक अत्याधुनिक मेस भवन का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बेसमेंट और ग्राउंड के साथ चार मंजिला (B+G+4) भवन के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।
इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 37 करोड़ 39 लाख 63 हजार 400 रुपये है। भवन में अधिकारियों के लिए बेहतर कार्य और निवास सुविधाओं के साथ फर्नीचर और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी शामिल होंगी।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस नए IPS मेस भवन के निर्माण से अधिकारियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधायुक्त आवास और कार्यस्थल उपलब्ध होगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार राज्य में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए लगातार आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित कर रही है।
हाल ही में सरकार ने पूर्वी चंपारण में पुलिस अधीक्षक का नया कार्यालय भवन, रोहतास के डिहरी पुलिस केंद्र में रक्षित कार्यालय एवं शस्त्रागार भवन तथा लखीसराय पुलिस केंद्र में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 200 बेड क्षमता वाले आधुनिक बैरक के निर्माण को मंजूरी दी है। यह कदम राज्य में पुलिस प्रशासन को मजबूत और अधिकारियों के कार्य एवं निवास अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।