ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / bihar / शोभायात्रा में डांस करने पर आगबबूला हो गया पति, सिलबट्टे से कूचकर पत्नी...

शोभायात्रा में डांस करने पर आगबबूला हो गया पति, सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की कर दी हत्या

पटना के शास्त्री नगर में एक पति ने अपनी पत्नी को सिलबट्टे से पीटकर हत्या कर दी। पत्नी के हाल ही में शोभायात्रा में डांस करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

21-Jan-2026 04:42 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की सिलबट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। 


पुलिस की माने तो पत्नी ने हाल ही में एक धार्मिक शोभायात्रा में डांस किया था, जिसको लेकर पति नाराज हो गया और विवाद के दौरान उसने पत्नी को आवेश में सिलबट्टे से कूच दिया। पटना सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि आर मंदिर के पास सुबह हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि झगड़े के दौरान पति ने पत्नी को मार दिया। परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।


परिजन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मौके पर एफएसएल टीम बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पड़ोसियों ने बताया गया कि परिवार मूल रूप से जहानाबाद का रहने वाला है। पत्नी के शोभायात्रा में डांस करने से नाराज होकर पति ने यह हत्या की। फिलहाल पटना पुलिस घटना के तमाम बिन्दुओं का जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।