ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / bihar / फार्मासिस्ट के लिए फार्मेसी का डिप्लोमा अनिवार्य, पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

फार्मासिस्ट के लिए फार्मेसी का डिप्लोमा अनिवार्य, पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

11-Jan-2023 07:02 AM

PATNA : फार्मासिस्ट पद की योग्यता को लेकर पटना हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला दिया है। पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला देते हुए कहा कि फार्मेसी में डिप्लोमाधारी ही फार्मासिस्ट पद के योग्य हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बी फार्मा और एम फार्मा के डिग्रीधारी इस पद के योग्य नहीं हैं। कोर्ट ने बिहार फार्मासिस्ट कैडर नियमावली के नियम 6 का हवाला देते हुए कहा कि फार्मासिस्ट पद के लिए जीव विज्ञान एवं गणित विषय में इंटर पास छात्र जो तीन पार्ट वाले फार्मेसी में डिप्लोमा किये हों, वही फार्मासिस्ट पद के लिए योग्य हैं। 


हाईकोर्ट ने कहा कि कानून के तहत जो छात्र बी फार्मा और एम फार्मा कोर्स में डिग्री लिये हैं वे इस पद के लिये योग्य नहीं हैं। हाईकोर्ट के जस्टिस पीबी बजेन्त्री और जस्टिस अरुण कुमार झा की खंडपीठ ने राज्य सरकार और फार्मेसी में डिप्लोमाधारी छात्र अरविंद कुमार की तरफ से दायर अपील पर सुनवाई के बाद यह अहम फैसला दिया। 


पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता शशि भूषण सिंह ने छात्रों का पक्ष रखा। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने बी फार्मा व एम फार्मा के डिग्रीधारी छात्रों को इस पद के लिए योग्य करार देते हुए कहा था कि इस पद के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव कर छात्रों का आवेदन तुरंत स्वीकार करें। इस आदेश की वैधता को राज्य सरकार एवं डिप्लोमाधारी छात्र ने अपील दायर कर चुनौती दी। खंडपीठ ने एकलपीठ के फैसले को पलट दिया है।