PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?
03-Sep-2025 07:42 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां कुछ युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क पर लड़कियों से मारपीट की हैं । यह घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के धमनीचक इलाके की बताई जा रही है, जहां देर रात को कुछ लड़के एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों के मुताबिक, ये युवक नशे में चूर थे और आते ही उन्होंने लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद डरी-सहमी लड़कियों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल की घेराबंदी की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने यह साफ कर दिया है कि नशे में धुत दबंगों को कानून का कोई डर नहीं रह गया है। प्रशासन पर दबाव है कि वह जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।