ब्रेकिंग न्यूज़

Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट

Home / bihar / Road Accident: पटना-गया NH-22 पर कार और बाइक की टक्कर के बाद लगी...

Road Accident: पटना-गया NH-22 पर कार और बाइक की टक्कर के बाद लगी आग, बाल-बाल बची जान

Road Accident: पटना-गया एनएच-22 पर सोमवार रात एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। कनौदी आरओबी के पास हुई इस भीषण दुर्घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ.

03-Jun-2025 07:52 AM

By First Bihar

Road Accident: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की रात करीब 10:30 बजे, पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 (NH-22) पर कनौदी स्थित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एक तेज रफ्तार कार और एक बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।


जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार गया की ओर आरओबी से नीचे उतर रहा था, जबकि कार गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से पटना की ओर आ रही थी। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ ही सेकंड में दुर्घटनास्थल पर आग लग गई, और दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे।


हालांकि हादसा बेहद भयावह था, लेकिन राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह से जल चुके थे।


दुर्घटना के कारण एनएच-22 पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने के बाद वाहनों को सड़क के किनारे कराया और सड़क पर यातायात बहाल किया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद दोनों वाहन सवार मौके से फरार हैं। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि वाहनों में किसी के जलने का कोई संकेत नहीं मिला है, लेकिन सावधानीपूर्वक जांच जारी है।