Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
03-Feb-2026 12:19 PM
By First Bihar
Bihar council news : बिहार विधान परिषद के दूसरे दिन आज राजनीतिक हलचल बढ़ गई। जेडीयू MLC नीरज कुमार ने विधानसभा में खुद की सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। नीरज कुमार ने कहा कि पटना के गार्डिनर रोड अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा पिछले एक साल से बंद है, लेकिन इस गंभीर समस्या पर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
नीरज कुमार ने विधान परिषद में कहा कि गार्डिनर रोड अस्पताल शहर के बीचो-बीच स्थित एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है. यहाँ अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत जांच सुविधा का बंद रहना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल किया कि इतने लंबे समय तक स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा और मरीजों को क्यों परेशान किया जा रहा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रहने का कारण रेडियोलॉजिस्ट की कमी बतायी जा रही है. नीरज कुमार ने इसे "घोर आश्चर्य का विषय" करार देते हुए कहा कि मरीजों की जाँच में किसी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उनका कहना था कि अल्ट्रासाउंड मशीन केवल उपकरण नहीं, बल्कि यह चिकित्सकों के मार्गदर्शन के बिना मरीजों के लिए पूरी तरह से उपयोगी नहीं है। इसलिए प्रशिक्षित रेडियोलॉजिस्ट की मौजूदगी जरूरी है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया लगातार जारी रही है। उन्होंने बताया कि विभाग लगातार प्रयास करता रहा है कि विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जा सके, लेकिन जितने पद खाली हैं, उतने ही आवेदन नहीं आते। मंत्री ने कहा, “अगर आवेदन देने के लिए लोग आते ही नहीं हैं तो फिर नियुक्ति कैसे कर सकते हैं?”
मंत्री ने यह भी कहा कि गार्डिनरअस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रहना “काफी दुर्भाग्यपूर्ण विषय” है और इसके समाधान के लिए विभाग तुरंत कदम उठाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले कुछ सप्ताह में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी और मरीजों को जल्द ही अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।
नीरज कुमार की आलोचना और मंत्री के जवाब से स्पष्ट है कि स्वास्थ्य सेवा के सुधार और डॉक्टरों की नियुक्ति में गंभीर अंतराल है। पटना जैसे बड़े शहर में मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाना चिंता का विषय है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण शहर के अस्पतालों में मरीजों को दूसरी जगहों पर जाना पड़ रहा है।