मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता
19-Jan-2026 07:06 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने गांधी मैदान पहुंच कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। गांधी मैदान में अस्थायी थाना और कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। 18 वॉच टावरों से पूरे कार्यक्रम की निगरानी होगी। 128 सीसीटीवी कैमरों से पूरे इलाके पर नजर रखी जाएगी।
गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गांधी मैदान में झंडा फहराएंगे। इस समारोह में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जतायी जा रही है। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने खास तैयारी कर रखी है। गांधी मैदान में गेट नंबर 5, 6 और 7 से आम लोगों का प्रवेश होगा।
जेपी गंगा पथ, अशोक राजपथ, गोलघर, मंदिरी, बुद्धा कॉलोनी एवं सम्बद्ध रास्तों से आने वाले लोग गाँधी मैदान में गेट नं. 5 ( गाँधी मैदान के उत्तर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल के सामने) एवं गेट नं. 6 (गाँधी मैदान के उत्तर-पूरब कोना पर कारगिल चौक के पास) से सुविधाजनक ढंग से प्रवेश कर सकते हैं।
वही बारी पथ, नाला रोड, ठाकुरबारी, बाकरगंज, एक्जीविशन रोड, फ्रेजर रोड, टीएन बनर्जी रोड, छज्जुबाग एवं सम्बद्ध रास्तों से आने वाले लोग गेट नं. 7 (गाँधी मैदान के पूर्व उद्योग भवन के सामने) से प्रवेश कर सकते हैं। मीडिया बंधुओं का प्रवेश गेट नं. 9 (गाँधी मैदान के दक्षिण रिजर्व बैंक के सामने) से होगा।