रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप
17-Mar-2026 02:54 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज और बिहार दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने ऐतिहासिक गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इन दोनों आयोजनों को लेकर 17 मार्च से गांधी मैदान को आम जनता के लिए बंद किया गया है।
पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज और बिहार दिवस समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। ईद की नमाज में 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। गेट नंबर 4,5,6,7,8,9,10 से नमाजी गांधी मैदान में नमाज पढ़ने के लिए प्रवेश करेंगे। तीन दिवसीय बिहार दिवस (22 से 24 मार्च) और ईद की तैयारी गांधी मैदान में साथ-साथ चल रही है। इसके लिए 17 मार्च से ईद की पूर्व संध्या तक गांधी मैदान आम लोगों के लिए बंद रहेगा।
गांधी मैदान 17 मार्च से 24 मार्च तक बंद रहेगा। इन 8 दिनों तक मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉकर्स एवं अन्य प्रयोजनों से आने वाले व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है। पटना कमिश्नर ने यह आदेश जारी किया है। पटना के गांधी मैदान में 20 अथवा 21 मार्च को (चांद दिखने के अनुसार) ईद उल फितर की नमाज़ और 22-24 मार्च, 2026 को बिहार राज्य परियोजना परिषद्, पटना द्वारा बिहार दिवस समारोह-2026 का आयोजन किया जाना है। उक्त दोनों समारोह पटना के गाँधी मैदान में वृहद स्तर पर मनाया जाता है। उक्त दोनों आयोजन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा गांधी मैदान में आवश्यक तैयारियां की जा रही है। जिसे लेकर यह व्यवस्था लागू की गयी है।
ईद उल फितर की नमाज और बिहार दिवस समारोह के आयोजन को लेकर गांधी मैदान में आवश्यक तैयारियाँ की जा रही है। ईद उल फितर की नमाज अदा करने एवं बिहार दिवस समारोह-2026 के मद्देनजर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं पूर्व आवश्यक तैयारियों को लेकर पटना के गांधी मैदान को 17.03.2026 से 24.03.2026 तक मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉकर्स तथा अन्य प्रयोजनों से आनेवाले व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णरूपेण सभी गतिविधियाँ बंद रहेगा।
ईद उल फितर की नमाज़ एवं बिहार दिवस समारोह-2026 के आयोजन की पूर्व आवश्यक तैयारियां किये जाने के लिए केवल संबंधित पदाधिकारियों / कर्मियों के लिए गांधी मैदान, पटना में प्रवेश की अनुमति रहेगी। साथ ही दिनांक 20 या 21 मार्च, 2026 को प्रस्तावित ईद उल फितर की नमाज़ अदा किये जाने के लिए नमाजियों के प्रवेश हेतु गाँधी मैदान, पटना खुला रहेगा एवं दिनांक 22.03.2026 से 24.03.2026 तक बिहार दिवस समारोह-2026 कार्यक्रम के दौरान आमजनों के प्रवेश के लिए गाँधी मैदान खुला रहेगा। यह आदेश दिनांक 17.03.2026 से 24.03.2026 तक के लिए प्रभावी रहेगा।