ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग

Home / bihar / पत्नी से विवाद में पति ने रचा खुद के अपहरण का नाटक, हरियाणा...

पत्नी से विवाद में पति ने रचा खुद के अपहरण का नाटक, हरियाणा में ममेरे भाई के घर छिपे युवक को पटना पुलिस ने किया बरामद

पटना के पालीगंज में पत्नी से पारिवारिक विवाद में एक युवक ने खुद के अपहरण का झूठा केस दर्ज करवाया। जनवरी से लापता कुंदन कुमार हरियाणा में अपने ममेरे भाई के घर छिपा मिला। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया और कोर्ट में पेशी की तैयारी कर रही है।

22-Aug-2025 10:45 PM

By First Bihar

PATNA: पत्नी से चल रहे विवाद के दौरान युवक अचानक गायब हो गया और अपहरण का नाटक किया। कोर्ट केस से बचने के लिए वो हरियाणा में अपने ममेरे भाई के घर पर छिपा हुआ था। लेकिन पुलिस को जब इस बात का पता चला तब पटना पुलिस हरियाणा गई और वहां से उसे गिरफ्तार किया। 


पालीगंज थाना क्षेत्र के दहिया गांव निवासी कुंदन कुमार ने पत्नी से विवाद के चलते खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच दी। जनवरी 2025 में कुंदन के भाई ने स्थानीय थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें कुंदन की पत्नी और सास-ससुर पर शक जताया गया था।


जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल की लोकेशन गांव के ही खेत में मिली, जिससे मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद पियरपुरा थाना अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कुंदन को हरियाणा में उसके ममेरे भाई जयप्रकाश के घर से बरामद कर लिया।


पूछताछ में कुंदन ने स्वीकार किया कि वह जनवरी से ही हरियाणा में छिपा था और अदालत में चल रहे पारिवारिक विवाद से बचने के लिए यह पूरा नाटक रचा था। जानकारी के अनुसार, जहानाबाद कोर्ट में कुंदन और उसकी पत्नी के बीच 2023 से पारिवारिक विवाद का केस चल रहा था, जिसमें कोर्ट का फैसला आने वाला था। कोर्ट की कार्रवाई से बचने के लिए उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली।


पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कुंदन को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा और उसका बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।