ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / bihar / Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा...

Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती

Durga Puja 2025: पटना जिले में इस वर्ष लगभग 1,400 दुर्गापूजा समितियों को ही लाइसेंस मिलेगा। प्रशासन ने साफ किया है कि केवल सुरक्षा मानकों को पूरा करने वाले पंडालों को ही अनुमति दी जाएगी।

14-Sep-2025 01:33 PM

By FIRST BIHAR

Durga Puja 2025: दुर्गापूजा 2025 के लिए पटना जिले में इस बार करीब 1,400 पूजा समितियों को लाइसेंस जारी किया जाएगा। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि लाइसेंस उन्हीं पंडालों को मिलेगा, जो सुरक्षा मानकों पर खरे उतरेंगे। इस साल 2,000 से अधिक समितियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, लेकिन उनमें से केवल सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त पंडालों को ही अनुमति दी जाएगी।


लाइसेंस देने से पहले पंडाल की ऊंचाई, सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता, बिजली के खंभों की स्थिति, और अन्य सुरक्षा उपायों की सघन जांच की जाएगी। प्रत्येक पंडाल का निरीक्षण संबंधित थाना की पुलिस द्वारा किया जाएगा। जो पंडाल मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उन्हें लाइसेंस नहीं मिलेगा।


त्योहार के दौरान किसी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए बिजली विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 33 केवी और 11 केवी फीडरों की जांच की जा रही है। ढीले तार, ट्रांसफॉर्मर, और ब्रेकर की स्थिति की भी जांच की जा रही है। विशेष ध्यान पंडालों के ऊपर और आसपास की विद्युत लाइनों की सुरक्षा पर दिया जा रहा है, ताकि करंट जैसी घटनाओं से बचा जा सके।


लाइसेंस प्राप्त समितियों को मूर्ति विसर्जन के लिए समुचित मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस पदाधिकारी और पूजा समितियों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि भीड़ और ट्रैफिक का बेहतर प्रबंधन हो सके। अगले सप्ताह से शांति और सुरक्षा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों के साथ बैठकें शुरू की जाएंगी।