BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
29-Jan-2026 12:35 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना जिले के राजीव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) एवं राज्य पुलिस डाटा सेंटर के स्थायी भवन (B+2, G+7 संरचना) के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।
भवन के निर्माण पर 172 करोड़ 80 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इस राशि से फर्नीचर एवं आधारभूत संरचना सहित पुलिस भवन का निर्माण कराया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि मजबूत और आधुनिक पुलिस भवन न केवल प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाएंगे, बल्कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण भी उपलब्ध कराएंगे।
इससे कानून व्यवस्था के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली यानी ईआरएसएस एक देशव्यापी एकल आपातकालीन नंबर 112 पर आधारित व्यवस्था है, जो किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है।
इसके तहत एक विशेष आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया गया है, जहां आपातकालीन कॉल और संदेशों को संभाला जाता है। नागरिक पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य सेवा या किसी अन्य आपात सहायता की आवश्यकता हो, तो वह 112 नंबर पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।