खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
06-Feb-2025 06:30 AM
By First Bihar
Patna crime news याकुब मेमन के एक मेल के बाद पटना पुलिस की नींद उड़ गई. पटना पुलिस सूचना मिलने के बाद से हरकत में आ गई है. पुलिस की टीम देर रात इसकी जांच करती रही. दरअसल, पटना के गांधी मैदान स्थित होटल पनाश के इमेल आइडी पर याकुब मेमन के नाम से एक मेल आया. याकूब मेमन 1993 के मुंबई धमाकों के दोषी है. उसकी ओर से आए इमेल में लिखा था कि होटल में दो किलो टीएनटी (ट्राइनाइट्रो टोलीन) नामक विस्फोटक रखा है. यह कभी भी विस्फोट करे इससे पहले होटल से सभी को बाहर निकाल दो. इसके बाद सीबीआइ के स्पेशल कोर्ट को इसकी सूचना दो. मेल पढ़ते ही होटल के वाइस प्रेसिडेंट एलन क्रिस्टोफर दंग रह गये और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पटना के गांधी मैदान थाने को दी.
होटल प्रबंधन ने लगायी सुरक्षा की गुहार
पुलिस को होटल के वाइस प्रेसिडेंट एलन क्रिस्टोफर ने घटना की जानकारी शेयर करते हुए कहा कि होटल की सुरक्षा के साथ ही यहां रहने वाले लोगों और स्टाफ को लेकर मैं काफी चिंतित हूं. उन्होंने पुलिस से गुहार लगाया है कि शीघ्र ही इस पूरे मामले की जांच हो और होटल को सुरक्षा प्रदान करें. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मेल में एक आतंकी संगठन का जिक्र किया गया है. बताया गया कि उसके स्लीपर सेल द्वारा यह विस्फोटक प्लांड किया गया है.
क्या कहती है पुलिस
गांधी मैदान के थाना प्रभारी सीताराम प्रसाद ने बताया कि होटल के वाइस प्रेसिडेंट एलन क्रिस्टोफर का एक आवेदन मिला है. पुलिस उनके आवेदन पर केस दर्ज अपनी जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस अज्ञात के खिलाफ जालसाजी, भ्रामक जानकारी देने और आइटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है. पुलिस ने बताया कि टीएनटी एक विस्फोटक है. इसका उपयोग विस्फोटक के रूप में, उद्योगों और खनन में किया जाता है. इसका उपयोग तेल और गैस निकालने में भी किया जाता है.