ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / Bihar corona alert: पटना में कोरोना ने फिर दी दस्तक, AIIMS के जूनियर...

Bihar corona alert: पटना में कोरोना ने फिर दी दस्तक, AIIMS के जूनियर डॉक्टर सहित तीन संक्रमित मिले

Bihar corona alert: पटना में कोरोना के मामलों में फिर से इजाफा देखा जा रहा है। AIIMS पटना के एक जूनियर डॉक्टर समेत तीन नए केस सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।सरकार ने अस्पतालों को सतर्क रहने और बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

27-May-2025 10:23 AM

By First Bihar

Bihar corona alert: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। मंगलवार को एम्स पटना के एक जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इसके अलावा एक संक्रमित मरीज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के 30 वर्षीय वैज्ञानिक हैं। तीसरे मरीज की जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज की गई है।



सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार के मुताबिक, संक्रमितों में किसी की भी हालिया यात्रा की जानकारी नहीं है। दोनों मरीजों में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं, लेकिन गले की खराश, खांसी और बुखार के बजाय अब मरीज सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी और ऑक्सीजन लेवल में गिरावट की शिकायत लेकर आ रहे हैं। विशेषज्ञ इसे वायरस के नए स्वरूप से जोड़कर देख रहे हैं। देश के अन्य राज्यों में भी कोरोना मामलों में तेजी को देखते हुए बिहार सरकार सतर्क हो गई है। फिलहाल RT-PCR पॉजिटिव मरीजों के सैंपल की जीनोमिक सीक्वेंसिंग नहीं हो रही है, लेकिन जल्द ही नए वैरिएंट की पहचान के लिए यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


IGIMS अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अस्पताल में 12 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और 3 ICU बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को भी सतर्कता बरतने और तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बदलते लक्षणों और नए संक्रमणों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। विशेषज्ञों का मानना है कि आमजन को भी सतर्क रहना चाहिए और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।