अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
28-Sep-2025 05:24 PM
By First Bihar
PATNA: यदि आप भी दुर्गा पूजा में खरीदारी करने के लिए बाजार में निकल रहे हैं, तो सावधान हो जाइए क्योंकि चोरी की घटनाएं अब सामने आ रही है। ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां पूजा की खरीदारी करने गई कांग्रेस की प्रदेश सचिव रीता सिंह का पर्स एक महिला ने चुरा लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें महिला कांग्रेस नेत्री का बैग चोरी करते नजर आ रही है।
जो बैग चोरी हुआ उसमें रीता सिंह का आईफोन, 45 हजार रूपया कैश, क्रेडिट कार्ड, पर्सनल डॉक्यूमेंट था। कांग्रेस नेत्री ने इस संबंध में कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। रीता देवी ने पुलिस को बताया कि नवरात्रा पूजा में वह हनुमानी का ध्वजा बदलती हैं और नवरात्र में कुंवारी कन्याओं को भोजन करती हैं।
पूजा का सामान खरीदने के लिए वो अपने पति के साथ मार्केट गई हुई थी। जब वो ध्वजा खरीद रही थी तभी इसी दौरान एक महिला आई और पीछे से बैग चुरा कर मौके से फरार हो गयी। कांग्रेस नेत्री का कहना है कि कुछ मिले या नहीं मिले उन्हें उनका आईफोन मिल जाए क्योंकि बिना इसके बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। सभी कॉन्टेक्ट नंबर उसी मोबाइल में सेव है। कई जरूरी डॉक्यूमेंट भी आईफोन में रखा हुआ है। रीता सिंह ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वही केस दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।