खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
11-Dec-2025 05:11 PM
By First Bihar
PATNA: पटना पुलिस ने दो दिन पहले हुए तांत्रिक शत्रुध्न पासवान हत्याकांड का उद्भेदन किया है। दोस्त,पिता और भाई के साथ मिलकर षडयंत्र कर एक नाबालिक ने घटना को अंजाम दिया था। कुछ दिन पहले नाबालिग बच्चे की मां की मौत हो गयी थी, तब उसे यह लगा कि जादू-टोना करने का काम करने वाले शत्रुध्न पासवान के चलते ही उसकी मां की मौत हुई है। इसी बात को लेकर उसने पूरी प्लानिंग के तहत 50 साल के शत्रुध्न पासवान को दो गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने आरोपी नाबालिक बच्चे को पकड़ा है। जबकि उसके पिता और भाई जेल में बंद है। इसने घर के सामने ही 8 दिसंबर 2025 को खाजेकलां थाना क्षेत्र के दिवान मुहल्ला स्थित नौजर कटरा वार्ड 59 में गोली मारकर एक तांत्रिक शत्रुघ्न पासवान की गोली मारकर हत्या करवाई थी। 50 वर्षीय शत्रुधन पासवान, पिता स्व. जंग बहादुर पासवान की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद जांच टीम का गठन किया गया था काफी कम समय में मामले का उद्भेदन किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बालक आपराधिक फैमिल से ताल्लुक रखता है। बालक पहले बाल सुधार गृह में गया था। अपने पिता और जेल में बंद भाई के साथ षडयंत्र करके हत्या की साजिश रची जिसमे उसने अपने नाबालिग दोस्त को शामिल कराया। पिस्टल मुहैया कराने वाला बालक बाल सुधार गृह में बंद है। दो अन्य व्यक्तियो ने घटनास्थल से आरोपी को भगाने का प्रयास किया उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में खाजेकलां थाना कांड संख्या 520/25, दिनांक 09.12.2025 दर्ज किया गया, जिसमें धारा 103(1)/61(2)(A)/3(5) BNS, SC/ST Act की धारा 3(1)(r)(s), 3(2)(va) तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत
पांचों आरोपियो की पहचान मनोहर राय, श्याम कुमार, 2 नाबालिग बालक के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी (किशोर) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद विधि-विरुद्ध बालक से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लोडेड पिस्टल बरामद किया। पुलिस ने पिस्टल – 01, मैग्जीन – 01, जिंदा गोली – 02 बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।