मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
08-Sep-2025 07:28 AM
By First Bihar
Patna News: राजधानी पटना में जानीपुर थाना क्षेत्र के नहरपुरा के पास रविवार की दोपहर बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि अचानक एक कार की स्टेयरिंग जाम हो गयी और गाड़ी अनियंत्रित होकर सोन नहर में पलट गयी। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे, जिन्होंने समझदारी दिखाते हुए तुरंत दरवाजा खोल छलांग लगा दी। इससे तीनों को हल्की चोट आई पर उनकी जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक, पटना के नौबतपुर से एम्स की ओर जा रही कार का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गयी। अनियंत्रित होकर कार पहले एक पोल से टकराई और फिर नहर में गिर गई। वहीं, गाड़ी और उसमें सवार लोगों की पहचान हो गई। गाड़ी में मुजफ्फरपुर के भीखनपुर निवासी राजन कुमार, शुभम शेखर और उनके मित्र सोनू सवार थे।
बता दें कि इस घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद युवक अविनाश यादव ने गाड़ी को नहर में गिरते देख खुद भी छलांग लगा दिया कि कहीं गाड़ी में लोग फंसे होंगे। बाद में पता चला कि तीनों यात्री सुरक्षित बाहर निकल चुके थे। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना पर जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। थानेदार ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है और तीनों युवक पूरी तरह सुरक्षित हैं। तीनों युवक जानीपुर के वास्तु विहार में रहकर पढ़ाई करते है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।