Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल
25-Aug-2025 07:16 AM
By First Bihar
Patna News: राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट के समीप एक हादसा हो गया। वाहन जांच के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग में एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में वहां मौजूद तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने कार को रुकवाकर चालक को दबोच लिया।
घटना में घायल हवलदार बलभद्र सहित तीनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं और उनकी चोटें सामान्य हैं।
यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक की पहचान मो. हमीम काजी के रूप में हुई है, जो कार चलाना सीख रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि पुलिसकर्मियों ने जब कार रोकने का इशारा किया, तो घबराहट में चालक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर दबा दिया। इसके चलते कार बैरिकेड से टकरा गई और वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसकी चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11 बजे पुलिस ने कृष्णा घाट के पास वाहन जांच के लिए बैरिकेडिंग लगा रखी थी। इसी दौरान राजपथ की ओर से जेपी गंगा पथ की ओर जा रही कार को रोकने का इशारा किया गया। कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जैसे ही पुलिसकर्मी कार रुकने का इंतजार कर रहे थे, तभी चालक ने अचानक वाहन को तेज कर दिया और सीधे बैरिकेड में टक्कर मार दी।
इस घटना के बाद यातायात पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। हवलदार बलभद्र की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कार चालक शराब या नशे की हालत में तो नहीं था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था या नहीं।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में इस तरह की घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस और प्रशिक्षण के वाहन चलाने से बचें। ऐसे लापरवाह कदम से न केवल खुद की बल्कि आम लोगों और सुरक्षाकर्मियों की जान को भी खतरा हो सकता है।