ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख

Home / bihar / पटना एयरपोर्ट का नया कार्गो टर्मिनल शुरू, 10 गुना बड़ा, 3 गुना अधिक...

पटना एयरपोर्ट का नया कार्गो टर्मिनल शुरू, 10 गुना बड़ा, 3 गुना अधिक वहन क्षमता

बिहार की व्यापारिक गतिविधियों को नया आयाम देते हुए पटना एयरपोर्ट के नए कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ मंगलवार को कर दिया गया। नवनिर्मित टेक्निकल ब्लॉक के पास 3,392 वर्गमीटर में फैला यह टर्मिनल पुराने कार्गो टर्मिनल (322 वर्गमीटर) से लगभग 10 गुना बड़ा है।

26-Feb-2025 10:29 AM

By First Bihar

बिहार की व्यापारिक गतिविधियों को नया आयाम देते हुए पटना एयरपोर्ट के नए कार्गो टर्मिनल का मंगलवार को उद्घाटन हुआ। नवनिर्मित तकनीकी ब्लॉक के पास 3,392 वर्ग मीटर में फैला यह टर्मिनल पुराने कार्गो टर्मिनल (322 वर्ग मीटर) से करीब 10 गुना बड़ा है। इसकी वहन क्षमता भी तीन गुना अधिक होगी, जिससे व्यापारियों को माल भेजने और प्राप्त करने में अधिक सुविधा होगी। उद्घाटन पटना एयरपोर्ट के कार्यपालक निदेशक उमाशंकर ने किया, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और एयरलाइंस के प्रतिनिधि मौजूद थे।


पुराने कार्गो टर्मिनल की वार्षिक वहन क्षमता महज 7,500 टन थी, जबकि नए टर्मिनल की वहन क्षमता 22,000 टन तक होगी। इससे बिहार के कृषि उत्पाद, दवा, कपड़ा और अन्य वाणिज्यिक वस्तुओं की ढुलाई में तेजी आएगी। यह कार्गो टर्मिनल भंडारण से लेकर सुरक्षा तक हर सुविधा से लैस है। सुरक्षा के लिए यहां स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी लगाए गए हैं। टर्मिनल में दो लॉकर रूम बनाए गए हैं- एक इनकमिंग (आने वाला) और दूसरा आउटगोइंग (बाहर जाने वाला) माल के लिए। पूरे टर्मिनल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। अग्नि सुरक्षा उपकरण भी लगाए गए हैं। 


गर्मी से खराब होने वाले उत्पादों के लिए दो कोल्ड स्टोरेज बनाए गए हैं। आम, लीची जैसी नाजुक वस्तुओं को ताजा रखने के लिए यह एक बड़ी सुविधा होगी। इस टर्मिनल में इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइंस के कार्यालय भी होंगे। विभिन्न लॉजिस्टिक एजेंसियों के लिए जगह उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक के लिए एक मीटिंग रूम भी बनाया गया है। हर खेप की कड़ी सुरक्षा जांच के लिए एक्स-रे स्क्रीनिंग मशीन लगाई गई है। टर्मिनल में ट्रक डेक की सुविधा होगी, जिससे माल की लोडिंग और अनलोडिंग में आसानी होगी। 


नए कार्गो टर्मिनल के चालू होने से पटना एयरपोर्ट का महत्व और भी बढ़ गया है। इससे राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और निर्यात की संभावनाएं भी खुलेंगी। व्यापारियों को अब अपने उत्पाद देश-विदेश में भेजने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।