ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / bihar / पटना एयरपोर्ट पर अब नहीं होगी पार्किंग की दिक्कत, बनेंगे 6 नए पार्किंग...

पटना एयरपोर्ट पर अब नहीं होगी पार्किंग की दिक्कत, बनेंगे 6 नए पार्किंग बे और एयरोब्रिज

पटना एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है. नया टर्मिनल भवन लगभग बनकर तैयार है और जल्द ही इसका उद्घाटन होने वाला है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए एयरोब्रिज और नए पार्किंग बे का निर्माण भी शुरू होगा।

07-Feb-2025 08:12 AM

By First Bihar

पटना एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नया टर्मिनल भवन लगभग बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही इसका उद्घाटन होने वाला है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए एयरोब्रिज और नए पार्किंग बे का निर्माण भी शुरू होने वाला है।


बताया जा रहा है कि नए टर्मिनल भवन का निर्माण करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। कंक्रीट, लोहा और प्लास्टर का काम पूरा हो चुका है और अब लकड़ी लगाने का काम चल रहा है। दीवारों पर वॉल पुट्टी लगाने का काम भी करीब 60 फीसदी पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि अगले दो महीने में बचा हुआ काम भी पूरा हो जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी इस प्रोजेक्ट पर खास नजर रख रहे हैं। नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन मार्च में होगा और अप्रैल में उद्घाटन होते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। नए टर्मिनल भवन के चालू होने के बाद यात्रियों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें सबसे अहम एयरोब्रिज और नए पार्किंग बे का निर्माण है। 


पटना एयरपोर्ट पर पांच एयरोब्रिज और छह नए पार्किंग बे का निर्माण होना है। इसके साथ ही चार वर्तमान पार्किंग बे का भी पुनर्गठन किया जाएगा। लेकिन, एयरोब्रिज और पार्किंग बे का निर्माण उसी स्थान पर होना है, जहां वर्तमान टर्मिनल भवन है। इसके पीछे नया टर्मिनल भवन बन रहा है। ऐसे में वर्तमान टर्मिनल को ध्वस्त करने के बाद ही यहां एयरोब्रिज और नए पार्किंग बे का निर्माण शुरू होगा। 


नए टर्मिनल भवन के साथ एयरोब्रिज और नए पार्किंग बे की सुविधा मिलने से यात्रियों का सफर और भी आसान हो जाएगा। उन्हें विमान तक पहुंचने और पार्किंग ढूंढने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। वर्तमान टर्मिनल को ध्वस्त करने के बाद एयरोब्रिज और पार्किंग बे का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पूरी तैयारी कर ली है। नए टर्मिनल भवन और अन्य सुविधाओं के शुरू होने से पटना एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में काफी इजाफा होगा