ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Home / bihar / पटना: 4 मई को व्यवसायियों के साथ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का वर्चुअल संवाद,...

पटना: 4 मई को व्यवसायियों के साथ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का वर्चुअल संवाद, बिहार में लॉकडाउन लगाने की करेंगे मांग

03-May-2021 10:51 AM

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर व्यवसायियों ने भी चिंता जताई है। बिहार के व्यापारी राज्य में पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाए जाने से परेशान हैं। राज्य में तेजी से बढ़ते संक्रमण की चेन को रोकने के लिए व्यवसायियों ने एक हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन लगाने का सुझाव सरकार को दिया है। व्यवसायियों ने अपनी बातें सरकार तक पहुंचाने का फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के साथ एक वर्चुअल संवाद आयोजित कर सरकार तक वे अपनी बातें पहुंचाएंगे। जिसमें व्यवसायियों की ओर से अपनी मांग रखी जाएगी और सुझाव भी दिए जाएंगे। इस बात की जानकारी कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने दी है।


अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 4 मई को साढे़ तीन बजे वर्चुअल संवाद के जरिये व्यवसायी वर्ग उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के समक्ष अपनी बात रखेंगे। कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के सदस्यों के अलावा अन्य उद्योग और व्यापार से जुड़े संगठनों के सदस्य भी इस संवाद में शामिल होंगे। पूर्व में कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स की ओर से हर जिले में एक नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की गई थी। ताकि उनके समक्ष व्यवसायी अपनी बातें रख सकें। हालांकि इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया है।


 4 मई को होने वाली वर्चुअल संवाद में व्यवसायी इस मांग को रखेंगे। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में इस वर्चअल संवाद आयोजित की जाएगी। वर्चुअल संवाद के लिए लिंक जारी किया जाएगा। इस संवाद में व्यवसायियों को सुरक्षा देने की भी मांग की जाएगी। करोनाकाल में वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगों को भी वर्चुअल संवाद में रखा जाएगा। अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग पहले ही कर चुके हैं लेकिन अब तक इस पर कोई पहल नहीं की गयी है।