ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / bihar / बिहार : पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, ससुराल वालों ने मारपीट...

बिहार : पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला

19-Feb-2021 09:33 AM

SHEKHPURA : देश में तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बावजूद बिहार के शेखपुरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शेखपुरा की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे डाला. पीड़िता रुखसाना परवीन का पति भुनेश्वर में रहता है और उसने फोन पर ही तीन तलाक देकर पीड़िता को मुश्किल में डाल दिया.

पीड़िता रुखसाना की तरफ से महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और जिले के एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है. मामला शेखपुरा जिले के अरियरी थाना इलाके के चोढ़दरगाह की है. पीड़िता रुखसाना की शादी 6 साल पहले नवादा के कमालपुर में रहने वाले सिकंदर आलम से हुई थी. शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा बाद में ससुराल वालों ने कारोबार के लिए पांच लाख की डिमांड रखी, इसके बाद उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया. ससुराल वालों की डिमांड पर रुखसाना के पिता ने किसी तरह डेढ़ लाख रुपए दिए भी, लेकिन फिर भी उसके साथ बुरा बर्ताव होते रहा. रुखसाना को 5 साल की एक बेटी और 4 साल का एक बेटा है.

पिछले दिनों भुनेश्वर में रह रहे पति ने उसे फोन किया और तीन तलाक दे डाला. उसने कहा कि आज से तुम्हारा मेरा कोई संबंध नहीं. रुखसाना का पति ओडिशा में एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाता है. पीड़िता को इसके बाद ससुराल वालों ने घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया. पीड़िता की तरफ से जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसमें पति के साथ साथ सास ननद और देवर को भी आरोपी बनाया गया है.