ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / bihar / पता ही नहीं चला कब आ गई ट्रेन? ईयर फोन लगाए ट्रैक पर...

पता ही नहीं चला कब आ गई ट्रेन? ईयर फोन लगाए ट्रैक पर बैठे दो लड़कों की रेल से कटकर मौत

08-May-2024 08:15 AM

By First Bihar

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से एक बड़ी लापरवाही वाली खबर सामने आई है। यहां ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठे दो किशोरों की जान चली ही गई। ईयर फोन लगाकर गाना सुन रहे लड़कों को पता ही नहीं चला कि कब ट्रेन उनके बिल्कुल नजदीक आ गई है।  काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई। 


वहीं, मृतकों की पहचान पश्चिमी बारीनगर पंचायत के नीचा टोला निवासी मो. सरफाज(16) और मो. शाहिद(14) के रूप में हुई है। बरारी पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंचती तब तक परिजन व ग्रामीणों ने दोनों शव को गांव ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।


ग्रामीणों ने बताया कि, शाम छह बजे सरफराज और शाहिद घूमने के लिए सोफीचक रेलवे ढाला के पास गए थे। दोनों कान में ईयर फोन लगाए हुए थे। इस बीच तेज रफ्तार ट्रेन ने दोनों को चपेट में ले लिया और दोनों की मौत हो गई। आसपास खड़े लोगों की सूचना पर मरघिया और नीचा टोला के दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंचे। मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। 


उधर, इस मामले में नवगछिया के रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। वहीं बरारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि काढ़ागोला स्टेशन के पश्चिमी रेलवे ढाला के पास दो किशोरों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत की सूचना मिली थी। जबतक पुलिस मौके पर पहुंची परिजन शव लेकर गांव जा चुके थे। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब ईयर फोन मौत की वजह बन चुका है। इस घटना में भी दोनों लड़कों को ईयर फोन की आवाज की वजह से पता ही नहीं चला कि कब ट्रेन उनके नजदीक आ गई।