BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार
08-Dec-2025 02:33 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बिहार में लगातार चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान और बुलडोजर की कार्रवाई से पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव गुस्से में हैं। बुलडोजर एक्शन के बाद पप्पू यादव बेगूसराय पहुंचे जहां उन परिवारों से उन्होंने मुलाकात की जिनके घर और दुकान ढाह दिये गये। इनकी हालत देख पप्पू यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला।
कहा कि बिहार में चंगेज खान की सरकार है। बिना नोटिस दिये गरीबों के आशियाने को उजाड़ दिया गया यह कहां तक सही है। वो इस मुद्दे को सदन में उठाने का काम किये हैं और पीड़ित परिवारों को बसाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग किया हैं। पप्पू यादव ने पूछा कि किसके आदेश से गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। बिना कोर्ट के ऑर्डर के और बिना बताए गरीबों के घर तोड़े जा रहे हैं।
क्या बिहार में रहने का अधिकार गरीबों को नहीं है। यहां रहने वाले लोग कर्ज लेकर अपने आशियाने को तैयार कराये थे जिसे पलक झपकते ही बुलडोजर से ढाह दिया गया। अब लोग छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लेकर भटक रहे हैं। कपकपाती ठंड में लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। बिहार की एनडीए और नीतीश सरकार ने करीब 1500 घरों पर बुलडोजर चढ़ा दिया है।
पप्पू यादव ने कहा कि हमने सदन में इस मामले को उठाया है और सरकार के मंत्री से बात की है। पप्पू यादव ने कहा कि हम यह मांग सरकार से करते हैं कि पहले इन लोगों को बसाने की व्यवस्था की जाए उसके बाद किसी तरह की कार्रवाई की जाए। क्या बिहार में गरीबों को रहने का अधिकार नहीं है? क्या यह इंस्पेक्टर राज चल रहा है। क्या यही अच्छे दिन हैं। चप्पल वाले को ना जमीन पर रहने दिया जा रहा है और ना ही हवाई जहाज पर चढ़ने दिया जा रहा है।
एक लाख का टिकट लेकर लोग हवाई यात्रा करने को विवश हैं। पप्पू यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि विश्व गुरु बनने का सपना रखने वाली सरकार गरीबों की झोपड़ी उजाड़ रही है। गरीबों को झोपड़ी में भी रहने नहीं दे रहे हैं। बिहार की नीतीश सरकार तीन-चार लोगों के हाथों बंधक बनी हुई है। इतना बड़ा जुल्म तो जलियांवाला बाग में भी नहीं हुआ था। जितना आज गरीबों पर हो रहा है। उनके आशियाने पर बुलडोजर चढ़ाया जा रहा है।