ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख

Home / bihar / पटना सिविल कोर्ट में पेश हुए सांसद पप्पू यादव, जमानत पर फैसला आज

पटना सिविल कोर्ट में पेश हुए सांसद पप्पू यादव, जमानत पर फैसला आज

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच बेऊर जेल से पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया। सरकारी कार्य में बाधा के मामले में दर्ज केस की सुनवाई के बाद अब जमानत पर कोर्ट का फैसला आना बाकी है।

12-Feb-2026 02:29 PM

By First Bihar

PATNA:पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के बेऊर जेल से पटना व्यवहार न्यायालय पेशी के लिए लाया गया। सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में उनके खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज पुलिस ने कराया था। 


इसी मामले में सुनवाई के दौरान उन्हें पेशी के लिए जेल से पटना सिविल कोर्ट लाया गया। इस दौरान पटना व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। अब कुछ देर में ही पता चल पाएगा कि पप्पू यादव को कोर्ट से जमानत मिलती है नहीं? बता दें कि इससे पहले 31 साल पुराने मामले में कोर्ट ने पप्पू यादव को जमानत दे दी थी। अब दूसरे मामले में उन्हें पेशी के लिए कोर्ट लाया गया है।


गौरतलब है कि 10 फरवरी को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में जमानत दी गयी थी। मंगलवार को MP-MLA कोर्ट ने उन्हें राहत दी थी। वे पिछले 5 दिनों से बेऊर जेल में बंद हैं। एक केस में जमानत मिली तो दूसरे केस में रिमांड पर भेजा गया था। जब मंगलवार को पप्पू यादव जेल से कोर्ट पहुंचे थे तब इस दौरान वे व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को कोर्ट से जमानत मिली लेकिन 279/17 कोतवाली में प्रोडक्शन और बुद्धा कॉलोनी मामले में पप्पू यादव को रिमांड पर लिया गया। जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया।   


कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 2017 का यह मामला था, जिसमें प्रोडक्शन मिला था। पप्पू यादव की जिस दिन गिरफ्तारी हुई थी, उस दिन उनके समर्थकों ने विरोध किया था। जिसे लेकर बुद्धा कॉलोनी थाने में मामला दर्ज हुआ था। जिसमें सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप पप्पू यादव पर लगा था। इस दूसरे मामले में जमानत मिलने के बाद ही पप्पू यादव जेल से बाहर आएगे।


सोमवार को उनके वकील जमानत याचिका दाखिल करने वाले थे, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सभी न्यायिक कार्य रोक दिए गए। सुरक्षा कारणों से कोर्ट को बंद करना पड़ा, जिससे पप्पू यादव की बेल समेत अन्य मामलों की सुनवाई टल गई थी। मंगलवार को MP-MLA कोर्ट (ACJM-1) में 31 साल पहले के मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद पप्पू यादव को जमानत दे दी गई। वही आज गुरुवार को दूसरे मामले सरकारी काम में बाधा देने पर सुनवाई हो रही है। पप्पू यादव के समर्थक यह उम्मीद जता रहे हैं कि उनके नेता को दूसरे मामले में भी जमानत जरूर मिलेगी। सिविल कोर्ट के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही है।  

पटना से सूरज की रिपोर्ट