ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / bihar / पप्पू यादव ने पटना के पीड़ितों को दी 15-15 हजार की आर्थिक मदद,...

पप्पू यादव ने पटना के पीड़ितों को दी 15-15 हजार की आर्थिक मदद, बोले- हक की लड़ाई के लिए करेंगे आंदोलन

06-Jun-2020 09:44 PM

PATNA : जन अधिकार पार्टी( लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव एक बार फिर गरीब परिवार की मदद को आगे आये हैं। उन्होनें पटना के पुल निर्णाम के दौरान हादसे में मारे गये तीन बच्चों के परिवार को आर्थिक मदद पहुंचायी है। उन्होनें तीनों बच्चों के परिवार को भरोसा दिलाया है कि हक की लड़ाई के लिए वे आंदोलन करेंगे।


पप्पू यादव मे पुनाईचक रोड नंबर छह में आज पुल सीलिंग हादसे में अपनी जान गवां चुके तीन बच्चों गणेश पासवान, मोहम्मद इदरीश और अनुज कुमार सिन्हा के परिवार वालों से मिलने पहुंचे। इस मौके पर जाप सुप्रीमो ने तीनों ही परिवारों को 15-15 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।इस मौके पर उन्होनें पीड़ित परिवार से कहा कि पुल निर्माण में लगी कंपनी सिंगला ग्रुप उन्हें उचित मुआवजा नहीं देती है तो वे गरीब परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे। उन्होनें कहा कि वे सिंगला ग्रुप को बंद करवाने की मांग सरकार से करेंगे।


बता दें कि जहां बेली रोड़ में हुए भीषण हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई थी। ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगी कंपनी की लापरवाही की वजह से तीनों बच्चों की जान चली गयी। पुल निर्माण के दौरान स्लैब को चढ़ाए जाने के दौरान बीपीएससी दफ्तर के बाहर चल रही हाइड्रोलिक मशीन फट जाने से पुल की स्लैब गिर गई। इस दौरान स्लैब गिरने से उसके नीचे 3 बच्चे दब गए। जिसके कारण तीन बच्चों की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया था।