ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / पंचायत का तुगलकी फरमान ; मोबाइल चोरी की ऐसी सजा देख कांप जाएंगे...

पंचायत का तुगलकी फरमान ; मोबाइल चोरी की ऐसी सजा देख कांप जाएंगे आप, VIDEO वायरल

28-Apr-2020 01:30 PM

By Awnish

MOTIHARI : मोतिहारी में पंचायत का तुगलकी फरमान सामने आया है। जहां मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को ऐसी सजा दी गयी कि देख-सुन कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पीड़ित युवक पुलिस के पास पहुंचा तो मामूली धारा लगा कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। 


जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के लाला छपरा से ये पूरा मामला है।  जहां मोबाईल चोरी के आरोप में एक युवक को उसके घर से लोगो ने बुला लाया और फिर गांव के एक बगीचे में पंचों के फैसले के अनुरूप उसे पेड़ में उल्टा टांग दिया गया और फिर युवक के उपर जमकर लाठियां बरसाई गई। बीच-बीच में युवक को उसका गुनाह भी कुबूल करवाने की कोशिश की गयी। पर इतनी पिटाई के बावजूद युवक ने गुनाह कुबूल नहीं किया। 


इस पूरे घटना का गवाह बने रहे गांववाले। हालांकि वायरल इस वीडियो में आवाज आ रही है जिसमे कुछ महिलाएं पीटने से मना भी कर रही है परंतु दंड देने वाले इतने क्रूर रूप में थे की उनपर मनाही का कोई असर नहीं  हुआ। युवक की पिटाई होती रही हालांकि बाद में इस मामले की जानकारी जब युवक के घर वालों को लगी तो वे लोग आये और युवक को छुड़ा कर ले गए ।


अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।  इस वीडियो की घटना की तहकीकात की गई तो पता चला कि ये घटना बीते 16 अप्रैल की है। पीड़ित युवक का नाम सैनुल्लाह है जो इसी गांव का रहने वाला है। पिटाई के मामले में पीड़ित सैनुल्लाह  ने 18 अप्रैल को मामला दर्ज कराया  जिसमे चार लोगो फिरोज, रोज मोहम्मद ,मेराज और अफजल को नामजद बनाया गया था। लेकिन इस मामले को पुलिस ने गंभीरता नहीं लेते हुए मामूली दफा लगाकर आरोपियों को पकड़ा और उसी दिन जमानत देकर छोड़ दिया।हालांकि अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है। बहरहाल इस मामले पर पुलिस अभी भी चुप्पी साधे बैठी है ।