विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
28-Sep-2021 06:58 AM
PATNA : बिहार में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग चाहे लाख कोशिश है कर रहा हो लेकिन लोगों को लालच देकर वोट हासिल करने वाले उम्मीदवारों ने शराब को बड़ा हथकंडा बना लिया है बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर शराब की तस्करी बढ़ गई है यह नहीं करें बल्कि खुद सरकार के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं।
मद्य निषेध इकाई ने पंचायत चुनाव को लेकर अब तक जो सख्ती बढ़ाई है उस दौरान बड़ी तादाद में शराब की जब्ती की जा चुकी है। आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस ने अब तक तकरीबन साढे 4 लाख लीटर शराब जब्त किया है। इसमें से 25 फीसदी से ज्यादा शराब पहले चरण वाले चुनाव के इलाकों में पकड़ी गई है। इसका मतलब साफ है कि पंचायत चुनाव के दौरान शराब का जबरदस्त खेल हो रहा है।
इतना ही नहीं मद्य निषेध और उत्पाद विभाग की टीम ने भी इस माह 1.20 लाख लीटर से अधिक शराब पकड़ी है। 24 अगस्त से पूरे राज्य में 4 लाख 50 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है। इसमें एक लाख 25 हजार लीटर शराब सिर्फ पहले चरण के 10 जिलों से बरामद हुई है। मद्यनिषेध टीम ने दो दिनों में ही 17 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की है।