ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / bihar / पंचायत चुनाव : आज पहले चरण की वोटिंग, 151 पंचायतों में उम्मीदवारों की...

पंचायत चुनाव : आज पहले चरण की वोटिंग, 151 पंचायतों में उम्मीदवारों की किस्मत होगी तय

24-Sep-2021 07:06 AM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के लिए आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है। पंचायत चुनाव के दौरान आज कुल 151 पंचायतों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। आज कुल 10 जिलों में मतदान हो रहा है। इनमें जमुई, अरवल, गया, कैमूर, नवादा, बांका, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद और मुंगेर शामिल है। 


पहले चरण में जमुई के सिकंदरा, अरवल के सोनभद्र वंशी सूर्यपुर, गया के बेलागंज और खिजरसराय, कैमूर के कुदरा, नवादा के गोविंदपुर, बांका के धोरैया, रोहतास के दावथ और संझौली, औरंगाबाद के औरंगाबाद, जहानाबाद के काको और मुंगेर के तारापुर प्रखंडों में मतदान हो रहा है। छह पदों में पंचायत सदस्य, मुखिया,पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य का चुनाव ईवीएम से और पंच एवं सरपंच का चुनाव बैलेट बॉक्स से हो रहा है। वोटर्स फोटो पहचान पत्र या वैकल्पिक पहचान पत्र के आधार पर मतदाताओं को मतदान की इजाजत दी गयी है। 


पहले चरण की वोटिंग के लिए 12 हजार से अधिक पुलिस पदाधिकारी और कर्मी तैनात किए गए हैं। पहले चरण में 156 मतदान भवन नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं। इसको देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस मुख्यालय के अनुसार सभी मतदान भवनों, सेक्टर, ईवीएम क्लस्टर, जोन एवं अनुमंडलीय व जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के लिए 2300 से अधिक पुलिस पदाधिकारी एवं 10 हजार से अधिक जिला पुलिस बल, होमगार्ड, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस व सैप के जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है। मुख्यालय ने कहा है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तैयारी की गई है।