पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
15-Sep-2021 07:12 AM
PATNA : चुनाव किसी भी तरह के हो लेकिन इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर होता है। खासतौर पर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चुनाव के कारण प्रभावित होती है लेकिन बिहार में पंचायत चुनाव के बावजूद इस बार सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बाधित नहीं होगी। पंचायत चुनाव के दौरान राज्यभर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की निरंतर व्यवस्था जारी रखने को लेकर विशेष व्यवस्था में विभाग जुट गया है। इसको लेकर रणनीति बन रही है।
पंचायत चुनाव और स्कूलिंग को लेकर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि जल्द ही विभाग की तरफ से जिलाधिकारियों को इस बाबत पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई भी जाती है तो तरीका ऐसा हो कि स्कूलों की पढ़ाई बाधित न हो। शिक्षा विभाग इस प्रयास में जुट गया है कि डेढ़ साल कोरोना काल में बाधित हुई बच्चों की पढ़ाई अब अगले चार माह तक चुनाव की वजह से न रुक जाय।
बिहार में पंचायत चुनाव के कारण 15 दिसम्बर तक शिक्षकों की व्यस्तता चुनाव ड्यूटी में रहनी है। विभाग की कोशिश होगी कि स्कूलों में पदस्थापित शिक्षकों में से एक या दो को छोड़ शेष को चुनाव ड्यूटी दी जाय। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिलों से 2018-19 के पूर्व मुख्यमंत्री बालिका और बालक प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ से वंचित छात्रा व छात्र का नाम एवं विवरण तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।