Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
18-Feb-2026 10:28 PM
By First Bihar
JEHANABAD: पटना–गया रेलखंड पर जहानाबाद और नदौल स्टेशन के बीच मंगलवार की रात पलामू एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बची। दरअसल सेवनन गांव के पास अवैध क्रॉसिंग पार करते वक्त एक बाइक रेलवे ट्रैक में जाकर फंस गई। पलामू एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में फंसने के बाद युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
बताया जाता है कि जहानाबाद के सेवनन गांव में अवैध क्रॉसिंग से गुजरते समय पलामू एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में बाइक फंस गई थी। आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बाइक ट्रैक से निकाला जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ।
इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने सूझ-बूझ का परिचय दिया। जिसके कारण बड़ा हादसा होते-होते बचा। घटना की सूचना मिलते ही जहानाबाद आरपीएफ और रेल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को ट्रैक से निकाला गया।
इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा। ट्रेन के विलंब होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जब्त बाईक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी। फिलहाल जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है।