बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
16-May-2025 06:21 PM
By First Bihar
Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 69 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है, जिसमें जिसमें ऑपरेशन सिंदूर में शहीद को 50 लाख की आर्थिक मदद का फैसला लिया गया, इसके अलावा राज्य कर्मियों को नीतीश सरकार ने तोहफा दिया है। अब डीए 53 से बढ़कर 55 फीसदी मिलेगा। इसके अलावा भी कई बड़े फैसले लिए गए है।
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा 6-7 मई 2025 की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान-आधारित कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ की गई एक संयुक्त सैन्य कार्रवाई है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर 25 मिनट की सटीक हवाई हमले किए, जिनमें 9 प्रमुख आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया गया। इसमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित संगठनों के ठिकाने शामिल थे। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता और सैन्य क्षमता को प्रदर्शित किया, और बिहार में राष्ट्रीय गौरव और एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित किया।
ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ड्यूटी पर बिहार के तीन जवान शहीद हुए है, जिसमें मोहम्मद इम्तियाज जो बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर, छपरा जिले के निवासी। पाकिस्तान की गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्र में शहीद हुए। रामबाबू यादव जो बीएसएफ के जवान, सिवान जिले के निवासी। पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए। प्रशांत कुमार चौधरी जो भारतीय नौसेना के सदस्य थे और बिहार के गजौली गांव के निवासी थे। इन शहीदों के परिजनों को सरकार द्वारा 50 लाख की राशि दी जा रही है।
इसके साथ ही राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दी है। अब DA 53% से बढ़कर 55% हो गया है। यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के पैटर्न पर की गई है और लाखों कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। है।