Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
20-Jul-2025 07:42 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का आज जन्मदिन है। अपने बर्थडे पर निशांत ने अपने हाथों पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के पास रहने वाले गरीबों को खिचड़ी खिलाई। इसे पहले सुबह-सुबह वो अपने जन्मदिन के मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ पटना के महावीर पहुंचे थे। जहां निशांत ने भगवान भोले नाथ की पूजा की और उनका रुद्राभिषेक भी किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अपने बेटे निशांत की जन्मदिवस के अवसर पर महावीर मंदिर के बाहर दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत अपने जन्मदिन परदेर शाम पटना के महावीर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया और गरीबों को अपने हाथ से खाना खिलाया। निशांत कुमार के साथ उनके परिवार की लोग भी मौजूद थे। निशांत कुमार के साथ उनके परिवार की लोग भी शामिल थे और वहां उन्होंने कई लोगों को अपने हाथ से खाना खिलाया और काफी देर तक रहे।
बता दें कि मुख्यमंत्री के बेटे निशांत का आज 44 वां जन्मदिवस है। आज सुबह ही उन्होंने महावीर मंदिर में जाकर वहां पूजा अर्चना की थी और हवन भी किया। निशांत के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी माता हमेशा दरिद्र नारायण भोज का आयोजन करती थी उसी परंपरा को आज भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चला रहे हैं और अपने बेटे के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल दरिद्र नारायण नारायण भोज का आयोजन करते हैं
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच निशांत ने पिता की तबीयत को लेकर सफाई दी थी और तभी से उनके सक्रिय राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई है। आज उनके जन्मदिन पर जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर निशांत को बर्थडे की बधाई दी और राजनीति में उतरने की उम्मीद जताई है।हालांकि निशांत ने अब तक अपनी सक्रिय राजनीति में एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन पार्टी में यह माना जा रहा है कि वे जदयू में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वाभाविक उत्तराधिकारी बन सकते हैं। तभी तो पोस्टर में उन्हें कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके मांगों को मानने के लिए धन्यवाद तक दे दिया गया है।
ज्ञात हो कि निशांत के समर्थकों में उनके राजनीति में एंट्री को लेकर उत्साह साफ दिख रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि निशांत कब अपनी राजनीतिक पारी की औपचारिक शुरुआत करते हैं और क्या इस पारी में वे अपने पिता के नक़्शे-कदम पर चल पाने में कामयाब होते हैं या फिर अपनी पहचान और राह खुद बनाते हैं।
पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट