Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी
07-Feb-2026 09:42 PM
By First Bihar
PATNA: एनएसएमसीएच, बिहटा कॉलेज प्रांगण में स्थित श्री बालाजी चारधाम मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर भगवान का महापूजन, अभिषेक एवं भंडारे का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में प्रातःकाल भगवान बालाजी एवं चारधाम के विग्रहों का विधिवत पूजन एवं अभिषेक यजमान श्रीमती नीतू सिंह, निदेशक (वित्त), एनएसएमसीएच के हाथों संपन्न हुआ। इसके पश्चात वृंदावन के आचार्य श्री प्रदीप शुक्ला के मार्गदर्शन में भगवान का भव्य श्रृंगार एवं महाआरती संपन्न हुई।इस धार्मिक अनुष्ठान में बिहटा सहित आसपास एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
महाआरती के उपरांत विशाल महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सायंकालीन कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें वृंदावन से आए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा फूलों की होली, मयूर नृत्य, दीपक नृत्य एवं श्रीकृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। इन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।


