हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
07-May-2021 04:32 PM
PATNA : कोरोना वायरस के इस दौर में बिहार के शिक्षा कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। सरकार की तरफ से कल शिक्षकों का वेतन जारी हुआ तो बड़ी तादाद में नियोजित शिक्षकों के वेतन पर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया लेकिन अब सरकार ने भरोसा दिया है कि नियोजित शिक्षकों समेत अन्य शिक्षाकर्मियों का वेतन 2 हफ्ते के अंदर दे दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एक बयान जारी कर बताया कि सभी शिक्षाकर्मियों के बकाए वेतन का भुगतान अगले दो सप्ताह के अन्दर हो जाएगा। यह सही है कि पिछले दो-तीन महीने से वेतन भुगतान लंबित रहने के कारण शिक्षाकर्मियों की बदहाली है। सरकार उनके कठिनाईयों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील है। इस परिप्रेक्ष्य में प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक विद्यालयों के अलावा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन भुगतान की राशि का स्वीकृत्यादेश निर्गत किया जा चुका है।
शिक्षा मंत्री ने कहा है कि सभी अवगत हैं कि कोरोना महामारी के कारण के कारण लगातार बंदी एवं लॉकडाउन की स्थिति में सभी विभागों के कर्मचारी परेशान है। अधिकतर विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी कोरोना के शिकार हुए हैं एवं मृत्यु भी हुई है। ऐसी परिस्थिति में भी शिक्षा विभाग की पहल से वेतन के भुगतान किया जाएगा।
समग्र शिक्षा की राशि केन्द्र सरकार से फिलहाल प्राप्त नहीं होने के बावजूद उक्त श्रेणी के शिक्षकों के लिए राज्य की निधि से हीं राशि विमुक्त की जा रही है। अल्पसंख्यक विद्यालयों एवं मदरसों में भुगतान ईद-उल-फित्र से पहले वेतन का भुगतान करने का प्रयास किया जा है। इसी प्रकार विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ संस्कृत शिक्षण संस्थानों के वेतन एवं पेंशन की राशि भी आवंटित की गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षाकर्मियों के बकाए वेतन एवं पेंशन भुगतान के लिए सजग है।