ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / bihar / नित्यानंद राय ने सांसद निधि से दिए 2 करोड़ रुपये, समस्तीपुर DM को...

नित्यानंद राय ने सांसद निधि से दिए 2 करोड़ रुपये, समस्तीपुर DM को ऑक्सीजन प्लांट लगाने का दिया निर्देश

25-Apr-2021 09:27 PM

SAMASTIPUR : बिहार में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना की रोकथाम और मरीजों के इलाज के लिए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को सांसद निधि से 2 करोड़ रुपये देने की अनुशंसा की. उन्होंने समस्तीपुर के डीएम को पत्र लिखकर इन पैसों से ऑक्सीजन प्लांट लगाने और वेंटिलेटर मशीन खरीदने का निर्देश दिया. 


रविवार को केंद्रीय मंत्री और उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने समस्तीपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि जिले में 2 ऑक्सीजन प्लांट, 4 वेंटिलेटर मशीन और 4 पोर्टेबल एक्स-रे मशीन लगाने को कहा. नित्यानंद ने अपने सांसद निधि से समस्तीपुर जिले को दो करोड़ की राशि देने का पत्र समस्तीपुर जिलाधिकारी को दिया है. 


अपने पत्र में मंत्री नित्यानन्द राय ने कहा है कि कोविड महामारी से लोगों की जीवन रक्षा के अति महत्वपूर्ण कार्य के लिए दो ऑक्सीजन गैस प्लांट, चार वेंटिलेटर मशीन और चार पोर्टेबल एक्सरे मशीन की तत्काल व्यवस्था की जाय. पत्र में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2019-20 की क्षेत्रीय विकास निधि के खर्च नही होने से बचे हुए कोष से इस दो करोड़ राशि से ऑक्सीजन गैस प्लांट,वेंटिलेटर मशीन और एक्सरे मशीन स्थापित कर आम जनता के लिए सुविधा दिया जाय. गृह राज्य मंत्री के इस पहल से कोरोना पीड़ित मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जगी है.


news image