Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
22-Jun-2020 02:57 PM
PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में मॉनसून आ चुका है पूरे उत्तर बिहार पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा तो सरकार को अब याद आ रही है। तेजस्वी यादव ने सरकार पर तब हमला बोला है जब नेपाल के हालिया रवैये की वजह से सूबे के बाढ़ का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। नेपाल से आने वाली नदियों के जल स्तर पर नियंत्रण के लिए बिहार सरकार बाढ़ रक्षात्मक कार्य कराती रही है लेकिन इस बार नेपाल ने इस पर रोक लगा दिया है। इस बीच बिहार सरकार ने केन्द्र सरकार को त्राहिमाम संदेश भेजा है।
तेजस्वी यादव ने नेपाल के मसले पर बिहार सरकार के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब बिहार में मॉनसून का प्रवेश हो चुका है पूरे उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है तब सरकार को याद आयी है। अब वे विदेश मंत्रालय से गुहार लगा रहे हैं। सरकार को पहले से इस मसले में ठोस कदम उठाना चाहिए था लेकिन तब सरकार ने कोई सुध नहीं ली अब जब सर पर खतरा मंडराने लगा है तो नीतीश सरकार को इसकी याद आ रही है।
बता दें कि गंडक बराज के 36 गेटों में से 18 नेपाल के इलाके में पड़ते हैं, जहां बाढ़ से बचाव के लिए काम कराया जा रहा था। नेपाल के नियंत्रण वाले इलाकों में बाढ़ से सुरक्षा के लिए कराए जा रहे हैं। काम पर वहां की सरकार ने रोक लगा दी है। जिससे बिहार के डूबने का खतरा बढ़ गया है। नीतीश सरकार ने इस मामले में केंद्र सरकार के पास त्राहिमाम संदेश भेजा है। बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय और केंद्र सरकार को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि हमारे स्थानीय इंजीनियर और डीएम संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। यदि इस मुद्दे को समय पर सुलझाया नहीं किया जाता है, तो बिहार के प्रमुख हिस्से में बाढ़ आ जाएगी।
जल संसाधन मंत्री ने आगे बताया कि नेपाल गंडक बांध के लिए मरम्मत कार्य की अनुमति नहीं दे रहा है, जो नो मेंस लैंड के पास लाल बकेया नदी के पास पड़ता है। इसके अलावा, उन्होंने कई अन्य स्थानों पर मरम्मत का काम रोक दिया है। पहली बार, हम लोगों की ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं। वाल्मिकी नगर के गंडक बराज के करीब 36 गेट हैं और 18 गेट नेपाल की तरफ हैं, वहां जो बाढ़ से निपटने का सामान है उसमें उन्होंने बैरियर लगा रखे हैं, जो आजतक कभी नहीं हुआ ह। ऐसा पहली बार हो रहा है कि वहां मैटिरियल ले जाने,काम करने, आवाजाही में नेपाल दिक्कत कर रहे हैं। उन्होनें भारत सरकार के MEA को सारी स्थिति बताते हुए पत्र लिखा है और कहा है कि अगर वहां तक नहीं पहुंचे तो बिहार के ज्यादातर हिस्से बाढ़ में डूब जायेंगे।