ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / बिहार के किसानों को बड़ा झटका, नीतीश सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर...

बिहार के किसानों को बड़ा झटका, नीतीश सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान बंद करेगी

09-Apr-2021 07:03 AM

PATNA : बिहार के किसानों को नीतीश सरकार अब बड़ा झटका देने वाली है। राज्य के किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलने वाला अनुदान अब खत्म होने वाला है। अनुदान की योजना राज्य सरकार बंद करने जा रही है। नये वित्तीय वर्ष के लिए राज्य में बन रही योजनाओं में कृषि यंत्रीकरण को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि केंद्र की योजना से किसानों को अनुदान मिलेगा। लेकिन, किसी भी यंत्र पर अनुदान किसी परिस्थिति में 50 प्रतिशत से अधिक का नहीं होगा। पराली प्रबंधन से जुड़े कुछ यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा सकता है लेकिन उसकी भी अनुमति विभाग को लेनी होगी। पहले कई यंत्रों पर सरकार 90 प्रतिशत तक अनुदान पहले देती थी।


किसानों को इससे पहले डीजल अनुदान देना सरकार ने बंद कर दिया था और अब यंत्रों पर अनुदान देना बंद कर रही है। इसका अनुमान बीते साल की योजना से ही लग गया था। बीते साल सरकार ने मात्र 23 करोड़ रुपये की व्यवस्था यंत्रों पर अनुदान के लिए की थी। इसके पहले वर्ष में 165 करोड़ और उससे भी पहले लगभग 200 करोड़ तक अनुदान के लिए पैसा विभाग के पास होता था। 


राज्य के 50 हजार किसान औसतन हर साल इस योजना का लाभ लेते थे। 200 करोड़ रुपए तक का अनुदान सरकार की तरफ से दिया जाता था। राज्य सरकार की तरफ से 71 कृषि यंत्रों पर पहले अनुदान की व्यवस्था थी जिसे धीरे-धीरे कम कर दिया गया और अब इस योजना का ही स्वरूप खत्म किया जा रहा है।