Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज
14-Jun-2025 05:40 PM
By First Bihar
PATNA: राज्य के बहुचर्चित रिटार्यड आईएएस अधिकारी और सीएम नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार को सरकार की तरफ से इनाम मिला है. दीपक कुमार की पत्नी रश्मि रेखा सिन्हा को बिहार राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है. इसकी अधिसूचना करीब एक सप्ताह पहले ही जारी कर दी गयी थी. लेकिन नोटिफिकेशन में ऐसा खेल किया गया था, जिससे अब जाकर मामला सामने आया है.
समझिये पूरा मामला
बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग ने 7 जून को राज्य महिला आयोग के गठन की अधिसूचना जारी की थी. इसमें एक अध्यक्ष समेत 7 महिलाओं को सदस्य बनाया गया था. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में जिन्हें महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है, उस सूची में 7वें नंबर पर रश्मि रेखा सिन्हा का नाम है. रश्मि रेखा सिन्हा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी हैं.
देर से क्यों सामने आया मामला?
बिहार सरकार ने महिला आयोग के गठन की अधिसूचना 7 जून को जारी की थी. लेकिन मामला अब सामने आया है. इसके पीछे की वजह जानिये. राज्य सरकार ने महिला आयोग के 7 सदस्यों की जो सूची जारी की है, उनमें महिलाओं के पति के नाम के साथ उनका पूरा पता दिया गया है.
लेकिन महिला आयोग के सदस्यों की सूची में 7वें नंबर की सदस्य रश्मि रेखा सिन्हा के पति के नाम के बजाय पिता का नाम लिखा गया है. सरकारी अधिसूचना में रश्मि रेखा सिन्हा पिता- सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा लिखा गया है. बात सिर्फ इतनी ही नहीं है. सरकारी अधिसूचना में शामिल 7 सदस्यों में से 6 का पूरा पता दिया गया है. लेकिन रश्मि रेखा सिन्हा के साथ उनका पूरा पता देने के बजाय पत्राचार के पते का उल्लेख किया गया है. सरकारी अधिसूचना में लिखा गया है- रश्मि रेखा सिन्हा, पिता-सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, पत्राचार का पता-C/O- देवेंद्र प्रसाद वर्मा, आवास संख्या-12बी., फेज-1, आशियाना नगर, पटना-800025.
महिला आयोग के गठन के लिए जारी अधिसूचना में इन्हीं बातों से गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं. रश्मि रेखा सिन्हा के पति दीपक कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव हैं. उन्हें इस नाते सरकार ने बड़ा बंगला दे रखा है. जाहिर है दीपक कुमार और उनका परिवार इसी बंगले में रहता है. लेकिन सरकार ने महिला आयोग के गठन के लिए जारी अधिसूचना में रश्मि रेखा सिन्हा के पति का नाम का तो उल्लेख नहीं ही किया, उनका पता भी बदल दिया.
वैसे, खुद दीपक कुमार सरकार को ये जानकारी दे चुके हैं कि उनकी पत्नी रश्मि रेखा सिन्हा के नाम पर दिल्ली के न्यू राजेंद्रनगर में फ्लैट है. इसके अलावा रश्मि रेखा सिन्हा के नाम पर गुरूग्राम(गुड़गांव) में करीब एक हजार वर्ग फीट का व्यवसायिक प्लॉट भी है. वहीं, उनके पति दीपक कुमार के नाम पर गुरूग्राम(गुड़गांव) के शाहपुर में फ्लैट है. ऐसी तमाम संपत्ति के बजाय महिला आयोग की सरकारी अधिसूचना में रश्मि रेखा सिन्हा के पत्राचार के पते का उल्लेख किया गया.