मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम
28-Mar-2022 10:45 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : कल मुख्यमंत्री के साथ बख्तियारपुर में हुए हमले को लेकर बख्तियारपुर के व्यवसायियों ने अपनी दुकान प्रतिष्ठान-बंद करके काली पट्टी लगाकर बैठ गए हैं. इस घटना के बाद बख्तियारपुर के व्यवसायियों में आक्रोश देखने को मिला. व्यवसायियों ने आज सोमवार को पूरे बख्तियारपुर बाजार को बंद करने का निर्णय लिया है. सीएम नीतीश कुमार पर हुए हमले को लेकर वे आहत थे.
दुकानदारों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी हमारे घर के हैं और यहां के लोग मुख्यमंत्री को घर की मुर्गी दाल बराबर समझ लिए हैं. हम लोग हाथ जोड़कर उनसे क्षमा प्रार्थी हैं. हम सभी व्यवसाई इस घटना पर शर्मिंदा हैं. मुख्यमंत्री जी हमें माफ कर दो. कहा जा रहा है कि जिस युवक ने सीएम नीतीश कुमार पर मुक्का चलाया वह भी व्यवसायी था. उसका परिवार बख्तियारपुर बाजार में प्रतिष्ठान चलाता है.
बता दें कि राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर में रविवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक सिरफिरे युवक ने मुक्का चला दिया. हालांकि मौके पर तैनात मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया. बाद में पता चला कि वह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. इसलिए उस पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी. सीएम नीतीश ने भी कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया है.