BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
06-Aug-2025 11:46 AM
By First Bihar
Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास कार्यों को लेकर लगातार एक्शन मोड में हैं। मंगलवार को उन्होंने पटना के ऐतिहासिक बांस घाट क्षेत्र में प्रस्तावित “बिहार गौरव उद्यान - वेस्ट टू वंडर थीम पार्क” का विधिवत शिलान्यास किया। यह पार्क भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति को समर्पित होगा और उनकी 65 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा यहां स्थापित की जाएगी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, नगर आवास विकास मंत्री जीवेश मिश्रा, तथा कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इस थीम पार्क को 10 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा और इसकी अनुमानित लागत 15 करोड़ रुपये है। पार्क में ठोस अपशिष्ट पदार्थों (solid waste materials) से कलात्मक स्मारकों का निर्माण किया जाएगा। यहां बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति, इतिहास, और राज्य की महान विभूतियों को प्रदर्शित करने वाली मूर्तियाँ और संरचनाएं स्थापित की जाएंगी।
मंत्री नितिन नवीन ने बताया, “यह पार्क न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा, बल्कि बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा। हम अपने गौरव डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति को सहेजने के लिए यह पार्क बना रहे हैं।”
नगर आवास विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि, “यह पार्क पूरी तरह से खास होगा। इसमें बिहार की हर प्रमुख विभूति की प्रतिमा लगाई जाएगी। एक ही जगह पर लोग डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, वीर कुंवर सिंह, बिंदी तिवारी जैसी ऐतिहासिक हस्तियों को देख सकेंगे। यहां 65 फीट ऊंची डॉ. राजेंद्र प्रसाद की भव्य मूर्ति भी लगाई जाएगी।”
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर यह भी कहा कि बिहार अब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। “अब निवेशक बिहार की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यहां उद्योगों की स्थापना हो रही है और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।”
यह पार्क न केवल राज्य की धरोहर और पर्यावरणीय पहल का प्रतीक बनेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। बांस घाट स्थित यह स्थल आने वाले समय में पटना का प्रमुख आकर्षण बन सकता है। इसके निर्माण से आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियाँ और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की भी उम्मीद है।
पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट