ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / दरभंगा में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान, कहा..सरकारी...

दरभंगा में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान, कहा..सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर नहीं चलेगी

दरभंगा में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा किया कि सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगेगी और जिला-प्रखंड अस्पतालों को विशेष चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

28-Jan-2026 03:25 PM

By First Bihar

DARBHANGA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को समृद्धि यात्रा के तहत दरभंगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 13,682.56 लाख रुपये की लागत से 50 योजनाओं की आधारशिला रखी और 40 योजनाओं का उद्घाटन किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों के मॉडल स्टॉलों का निरीक्षण किया और इसके बाद जनसभा को संबोधित किया।


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि जिला और प्रखंड स्तर के अस्पतालों को विशेष चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।


मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाई जाएगी, जिससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि शहरों के समग्र विकास के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत करने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।