ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / bihar / नीतीश की शराबबंदी पर खेसारी ने उठाया सवाल, कहा..कुछ भी खुले में बंद...

नीतीश की शराबबंदी पर खेसारी ने उठाया सवाल, कहा..कुछ भी खुले में बंद है लेकिन अंदर सब कुछ चालू

बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की बिक्री और सेवन पर भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने कहा कि यहां कुछ भी खुले में बंद हो जाता है कि लेकिन अंदर तो सब कुछ चलता ही है। बंद करने का कोई मतलब नहीं बनता है।

18-Feb-2026 05:44 PM

By First Bihar

PATNA:बिहार में 10 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी करतूत से बाज आ रहे हैं। शराब के साथ आए दिन लोग पकड़े जा रहे हैं। शराब की होम डिलिवरी की भी बात सामने आ चुकी है। अब लोग इसकी समीक्षा की मांग कर रहे हैं। 


बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की बिक्री और सेवन पर भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने कहा कि यहां कुछ भी खुले में बंद हो जाता है कि लेकिन अंदर तो सब कुछ चलता ही है। बंद करने का कोई मतलब नहीं बनता है। वही नीट मामले में परिवार को धमकी मिलने पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि जिस राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं है। समझिये कि यह सरकार की लापरवाही है। इस पर सरकार को विचार करना चाहिए। इसलिए हम हर व्यक्ति से कहते हैं हर घर में एक बेटी पैदा जरूर होनी चाहिए ताकि हर बेटी का दर्द हम समझ सके।   


बीते दिनों U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने जमकर इस क्षण को सेलिब्रेट किया था। शाइनिंग स्टार वैभव सूर्यवंशी ने कहा था कि पंजाबी गाना नहीं समझ आ रहा है। भोजपुरी गाना बजाओ। पवन सिंह के "सॉरी सॉरी" गाने पर ठुमका लगाते दिखे वैभव सूर्यवंशी का डांस देखते ही देखते वायरल हो गया। जैसे ही भोजपुरी गाना शुरू हुआ और वैभव ने कमाल का डांस किया। वही क्रिकेट मैच जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी द्वारा पवन सिंह का गाना बजाए जाने पर खेसारी लाल ने कहा कि गाना किसी का बजे मेरा बजे या पवन सिंह का बजे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इससे भोजपुरी का नाम रोशन हो रहा है। धोनी, इशान किशन, सूर्यवंशी सभी हम सबके गौरव है। पवन सिंह का गाना धरती पर बज रहा है मेरा गाना चांद पर बज रहा है। 


वही बंगाल में चुनाव प्रचार करने के सवाल पर कहा कि कोई बुलाएगा तो क्यों नहीं जाएगे। चुनाव प्रचार के बंगाल में कोई भी पार्टी बुलाएगी वो जाएंगे। भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान पत्रकारों के हर सवाल का जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि मनोज तिवारी कह रहे हैं कि रितेश पांडेय जनसुराज छोड़ दिये हैं वो अब बीजेपी में कभी भी जा सकते हैं और यह भी कह रहे हैं कि खेसारी लाल भी भाजपा का दामन थामेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव यादव ने कहा कि मैं कही नहीं जा रहा हूं, मैं कलाकार हूं..मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। राजनीति हमारे वश की बात नहीं है। 


खेसारी लाल ने आगे कहा कि पॉलिटिक्स में झूठ बोलना पड़ता है, हम सच बोलने वाले लोग हैं। सच बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती। मुझे बीजेपी क्या कही नहीं जाना है। मैं जहां हूं सही हूं। उन्होंने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ना था एक बार सेचुयेशन ही ऐसा हुआ लड़ लिये। देख लिया कि सच्चाई यहां नहीं चल सकती। मैं एक कलाकार के रूप में बहुत खुश हूं। मुझे बस संगीत से मतलब है और संगीत ही मेरा जीवन है।


इस दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के बार में कुछ भी बोलने से खेसारी लाल ने इनकार कर दिया। कहा कि मैं किसी के पारिवारिक विवाद पर नहीं बोलना चाहता। एक नागरिक होने के नाते कई बार बोल चुका हूं और तब इसका खामियाजा भी भुगत चुका हूं। पवन सिंह की फैमिली पर बोलने से अभद्र टिपप्पियां मुझ पर की जाती है। मुझे ट्रौल किया जाता है। इसलिए इस मामले में कुछ भी बोलना हम मुनासिब नहीं समझते।


वही लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने एक वादा किया था कि बिहार की 21 गरीब बेटियों की वो शादी अंकुश के भाई राजा की शादी में अपने पैसे से करवाएंगे। लेकिन अंकुश-राजा इंतजार करते रह गये लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंचे। जिसके बाद अंकुश राजा ने अपने पैसे से 11 गरीब बेटियों की शादी करवाई। जिसमें खेसारी लाल यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी थी। उन्होंने अपनी तरफ से सभी 11 बेटियों को 11 मोटरसाइकिल गिफ्ट स्वरुप भेंट की। मीडिया कर्मियों ने पूछा की पवन सिंह क्यों नहीं अंकुश राजा की शादी में शामिल हुए और क्यों नहीं अपना वादा निभाया? इस पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि पवन सिंह ने वादा किया था 11 नहीं 21 बेटियों का शादी होगी। उनके साथ कोई परिस्थिति हुई होगी। वो गरीब बेटियों की शादी में क्यों नहीं गये यह वही बता पाएगे। मुझे जो लगा वो मैने किया। अपनी ओर से मैंने 11 बहनों को मोटरसाइकिल गिफ्ट में दिया।