वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे
04-Dec-2019 03:44 PM
PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार के इशारे पर पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्र राजदे अध्यक्ष पद पर जानलेवा हमला हुआ है।
तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नीतीश कुमार के बगलबच्चा संगठन छात्र जदयू के गुंडों ने छात्र राजद के पटना विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आयुष पर जानलेवा किया है। सत्ता और प्रशासन का दुरुपयोग करके नीतीश कुमार के इशारों पर हुए इस हमले का जवाब पटना विश्वविद्यालय के छात्र आगामी छात्रसंघ चुनाव में देंगें।
बता दें कि पटना वीमेंस कॉलेज गेट पर में जेडीयू और आरजेडी के छात्रों के बीच झड़प हुई। छात्र यहां पर्चा बांट रहे थे तभी इसी दौरान दूसरे गुट के छात्र पहुंच गए और कहासुनी के बाद मामला मारपीट की नौबत तक पहुंच गया। वहीं मामले ने इतना तूल पकड़ा कि पूरा मामला कोतवाली थाना पहुंच गया। इस बीच तेजप्रताप यादव भी छात्र राजद के समर्थन में कूद पड़े ।तेजप्रताप आनन-फानन में थाने पहुंच गए। हमले में आरजेडी छात्र विंग के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आयुष घायल बताए जा रहे हैं।