घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
18-Jan-2022 06:31 PM
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना निगेटिव हो गये हैं. आईजीआईएमएस में करायी गयी उनकी कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. मुख्यमंत्री के कोविड टेस्ट के लिए लिये गये सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग भी करायी गयी थी, जिसमें ये पुष्टि हुई है कि वे कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हुए थे. मुख्यमंत्री समेत बिहार के कई और प्रमुख लोग भी ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हुए थे.
दरअसल पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस यानि IGIMS में बीते एक जनवरी से 11 जनवरी के बीच लिए गए कोरोना संक्रमितों के जितने भी सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की गयी है, उसमें सारे सैंपल में ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया. आइजीआइएमएस में सीएम नीतीश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, आइजीआइएमएस निदेशक डा. एनआर विश्वास औऱ पटना हाईकोर्ट के जस्टिस विकास जैन समेत 40 लोगों से ले गये सैंपल की जांच करायी गयी थी. जीनोम सिक्वेंसिंह में पाया गया कि सभी ओमिक्रोन वैरिएंट के शिकार बने थे.
मुख्यमंत्री की नयी कोरोना जांच रिपोर्ट में वे कोविड निगेटिव पाये गये हैं. गौरतलब है कि पिछले 10 जनवरी को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ये जानकारी दी गयी थी कि नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उसके बाद वे सीएम आवास में ही आइसोलेशन में थे. 7 दिनों के बाद फिर से उनका सैंपल लिया गया, जिसमें वे निगेटिव पाये गये हैं. नीतीश कुमार से पहले सूबे के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत कई मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.