ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट

Home / bihar / नीतीश कैबिनेट की बैठक की तारीख बदली: मंगलवार की जगह अब इस दिन...

नीतीश कैबिनेट की बैठक की तारीख बदली: मंगलवार की जगह अब इस दिन होगी मीटिंग, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

19-Aug-2024 04:51 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी 20 अगस्त को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी लेकिन अब मीटिंग की तारीख बदल गई है। अब कैबिनेट की बैठक मंगलवार की जगह बुधवार को यानी 21 अगस्त को होगी। सीएम सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम चार बजे से बैठक शुरू होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।


दरअसल, बिहार कैबिनेट की बैठक के लिए पहले मंगलवार का दिन निर्धारित था लेकिन अलग-अलग कारणों से मंगलवार की जगह कैबिनेट की बैठक किसी भी दिन बुलाई जाने लगी है। मंगलवार की जगह अब कैबिनेट की बैठक किसी भी दिन हो जाती है। पहले कैबिनेट की बैठक 20 अगस्त को बुलाई गई थी लेकिन अपरिहार्य कारणों ने अब यह बैठक मंगलवार की जगह बुधवार को होगी।


कैबिनेट विभाग ने पहले 20 अगस्त को बैठक की सूचना जारी की थी लेकिन किसी कारण वश बैठक को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया। 21 अगस्त बुधवार को शाम चार बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लगने की संभावना है। इससे पहले 6 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कुल 36 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।